सहस्त्राब्दी पुरस्कार समस्याएँ (द मिलेनियम प्राइज प्रॉब्लम्स )

  • राजीव कुमार सिंह असिस्टेंट प्रोफेसर एवं अध्यक्ष, गणित विभाग प्रताप बहादुर पी0 जी0 कॉलेज,प्रतापगढ़-230143, उ0प्र0, भारत
Keywords: .

Abstract

नये सहस्त्राब्दि युग में गणित को मनाने के उद्देश्य को लेकर कैम्ब्रिज, मैसाक्यूसेट्टस के क्ले मैथेमेटिक्स इंस्टीट्यूट(सी0 एम0 आई0) द्वारा सात पुरस्कार समस्याओं को स्थापित किया गया। संस्था द्वारा गणित की सात सर्वाधिक कठिन समस्याओं के सम्पूर्ण हल को प्राप्त करने में जूझते हुए तथा द्वितीय सहस्त्राब्दी के मोड़ पर भी उसमें असफल रहने वाले गणितज्ञों के मनोबल को बढ़ाने के लिए हल करने वाले गणितज्ञों हेतु बड़ी पुरस्कार राशि की घोषणा दुनिया की इस श्रेष्ठ गणित संस्था द्वारा की गई। प्रस्तुत लेख में गणित की सभी सात कठिन समस्याओं, पुरस्कार प्राप्त करने के नियम व पुरस्कार आदि पर प्रकाश डाला जायेगा।
Published
2014-07-24